Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रेहड़ी-फड़ी वाले गरीबों से हो रहा धक्का और भाजपा पार्षद सोते रहे हैं: विजय राणा 

0
170
रेहड़ी-फड़ी वाले गरीबों से हो रहा धक्का और भाजपा पार्षद सोते रहे हैं: विजय राणा
– वार्ड नंबर-33 से कांग्रेस के उम्मीदवार विजय राणा ने जानी रेहड़ी-फड़ी वालों की समस्याएं
चंडीगढ़। वार्ड नंबर-33 बुड़ैल से कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व डिप्टी मेयर विजय राणा ने बुधवार को इलाके के रेहड़ी-फड़ी वालों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। लोगों ने विजय राणा को बताया कि उनके साथ नगर निगम धक्का कर रहा है। शहर के अन्य सेक्टरों में रेहड़ी फड़ी लगवाने वालों से 850 रुपए किराया लिया जाता है जबकि बुड़ैल में उनसे 2530 रुपए लिए जा रहे हैं। इस बारे में उन्होंने कई बार स्थानीय पार्षद व नगर निगम के अफसरों को बताया लेकिन किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
विजय राणा ने कहा कि कहा कि ये लोग कई साल से बुड़ैल में रहते हैं और रेहड़ी-फड़ियां लगाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। लेकिन प्रशासन व नगर निगम इनकी समस्याओं को कई साल से नजरअंदाज कर रहा है। विजय राणा ने कहा कि मौजूदा भाजपा पार्षद 5 साल तक सोते रहे हैं और उन्हें इनकी समस्या नहीं दिखती। राणा ने मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया कि अगर वे पार्षद चुने जाते हैं तो उनकी इस समस्या का हल करवाएंगे। उनका किराया बाकी सेक्टरों के बराबर किया जाएगा।