Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

महीने भर तक जारी पेट्रोलियम संरक्षण अभियान हुआ समाप्त

0
276

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री : पेट्रोलियम संरक्षण की तीव्र आवश्यकता के बारे में नागरिकों को जागरूक करने के लिए, एक महीने तक जारी रहे अभियान, सक्षम 2021 (सरंक्षण क्षमता महोत्सव) का समापन समारोह आज यहां महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सेक्टर 26 में आयोजित किया गया।डॉ. अमरपाल सिंह, आईएएस, राज्य परिवहन आयुक्त, पंजाब आज पेट्रोलियम संरक्षण की तीव्र आवश्यकता के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता लाने के लिए महीने भर चले अभियान, सक्षम 2021 (संरक्षण क्षमता महोत्सव) के समापन समारोह के प्रमुख अतिथि थे। पीसीआरए (पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ) और तेल सार्वजनिक उपक्रमों के माध्यम से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस मासिक ईंधन संरक्षण अभियान को आयोजित किया था।इस मौके पर श्री सुजॉय चौधरी, राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग), पंजाब और कार्यकारी निदेशक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चंडीगढ़ ने स्वागत संबोधन किया और श्री शलभ राज गुप्ता, राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग), यू.टी. चंडीगढ़ एंड चीफ रीजनल मैनेजर (रिटेल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चंडीगढ़ रीजनल ऑफिस ने मुख्यातिथि और समारोह में उसस्थिति दर्ज करवाने के लिए अन्य प्रमुख हस्तियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर सक्षम 2021 के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ में आईओसी, बीपीसी, एचपीसी, गेल द्वारा आयोजित की गई गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी बताया गया।
इस मौके पर उपस्थित अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में, ललित भट्ट, मुख्य महाप्रबंधक, मार्केटिंग, गेल इंडिया लिमिटेड; मोहित भाटिया, स्टेट हेड (रिटेल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चंडीगढ़ और संजीव वर्मा, अतिरिक्त निदेशक, पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन (पीसीआरए), चंडीगढ़ शामिल थे।इस अवसर पर सभी तेल कंपनियों के अधिकारी, चंडीगढ़ के एलपीजी वितरक, चंडीगढ़ के रिटेल आउटलेट डीलर, चंडीगढ़ के लुब्रिकेंट्स वितरक, शिक्षक, स्कूली बच्चे, परिवहन क्षेत्र के प्रतिभागी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।एक महीने के अभियान के दौरान, विभिन्न गतिविधियां चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न जिलों में आयोजित की गईं। इनमें ईंधन संरक्षण प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम / समूह विचार-विमर्श, समूह चर्चा, नुक्कड़ नाटक, साइकिल रैली और वॉल पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से विभिन्न अभियान शामिल थे। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और अन्य ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज के साथ तेल और गैस संरक्षण पर समूह वार्ताएं भी आयोजित की गई थीं। कार्यशालाओं के माध्यम से ईंधन संरक्षण पर अभियान चलाए गए। एक मोबाइल वैन पीसीआरए साहित्य वितरित करती रही और चंडीगढ़ और पंजाब में तेल और गैस संरक्षण पर फिल्में दिखाती रहीं।महीने भर चलने वाले अभियान के अलावा ईंधन संरक्षण पर ऑनलाइन शपथ भी ली गई, और विभिन्न ईंधन कुशल ड्राइविंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुरक्षा और संरक्षण युक्तियों को कवर करने वाली एलपीजी पंचायतों, और एलपीजी बचत युक्तियों पर एलपीजी वितरण करने वाले लोगों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन पंजाब और चंडीगढ़ में किया गया।