Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारत ने जल्दी सुधार ली गलती

0
318

  • बांग्लादेश के पास चेज करने की क्षमता थी, लेकिन भारत की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी हुई
  • ऋषभ पंत ने जल्दी विकेट गिरने के बावजूद आक्रामक खेल जारी रखा और टीम को 314 तक पहुंचाया

Dainik Bhaskar

Jul 05, 2019, 08:38 AM IST

रविवार को इंग्लैंड से हार के बाद भारत के लिए कुछ क्षेत्रों में तुरंत सुधार की आवश्यकता थी। यह संतोष का विषय है कि बांग्लादेश के विरूद्ध अपने अगले मुकाबले में भारत ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की व उसके साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। हैरत की बात यह थी इंग्लैंड के खिलाफ 338 रनों का पीछ करते हुए भारत ने शुरूआती 10 ओवरों मेंं मात्र 28 रन बनाए जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर थे। 

बांग्लादेश के खिलाफ केएल राहुल ने गलत समय पर अपना विकेट गंवा दिया। ऋषभ पंत ने बहुत समझदारी भरी पारी खेली और तीन विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के बाद भी उसने आक्रामक खेल जारी रखा। उसके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते भारत कुल 314 रन बना सका। 

बांग्लादेश के विरूद्ध मैच में बांग्लादेश के पास बड़़े स्कोर को चेज़ करने की क्षमता थी। उनके बल्लेबाज अनुभवी है तथा फॉर्म में है। लेकिन भारत के तेज गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी की और हार्दिक पांडया ने शकिब का विकेट झटक कर मैच भारत की झोली में डाल दिया। 

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}

Recommended News