Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष पूर्ण होने पर, दिल्ली में होगा भव्य समापन समारोह।

0
213

भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष पूर्ण होने पर, दिल्ली में होगा भव्य समापन समारोह। श्री मोहन जी भागवत परम पूज्य सर संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, होंगे समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि।
नई दिल्ली—23 जुलाई 1955 को स्थापित भारतीय मजदूर संघ अपने स्थापना के 70 वर्ष 23 जुलाई 2025 को पूर्ण करने जा रहा है। इस 70 वर्ष की यात्रा में जहाँ भारतीय मजदूर संघ ने शून्य से शिखर तक की यात्रा तय कर श्रमिक क्षेत्र में अनेकानेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं हैं, वहीं दूसरी तरफ देशवासी श्रम संगठनों को पीछे छोड़ते हुए देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बनकर उभरा है। प्रतिष्ठित चिंतक, विचारक, मनोनीत अर्थशास्त्री तथा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने मार्गदर्शक के रूप में 23 जुलाई 1955 को मध्य प्रदेश की हृदयस्थली भोपाल में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना हुई थी।
उक्ताशय की जानकारी श्री रविन्द्र हिमते जी, अखिल भारतीय महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ के द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।
प्रेस वार्ता में विस्तार से जानकारी देते हुए आपने बताया कि 70 वर्ष के अवसर पर पूरे भर सम्पूर्ण देश में चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ 23 जुलाई 2024 को भोपाल में मनोनीत दत्तात्रेय सरो बोले माननीय सर कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जी के द्वारा किया गया।
इसी क्रम में 70वें पूर्ण होने पर समापन कार्यक्रम 23 जुलाई 2025 को एक भव्य समारोह के रूप में मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. मोहन राव भागवत जी परम पूज्य सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ होंगे। इस कार्यक्रम में समाज के अन्य गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि राज्य तथा केन्द्र सरकार के मंत्री गण, अन्य श्रम संगठनों के समाज के अन्य प्रमुख व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, राज्य तथा केन्द्र सरकार के मंत्रीगण, अन्य श्रम संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय विस्तारित कार्य समिति के सदस्य एवं भगिनी इसमें भाग लेंगे।
भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश की 110 यूनियन से लगभग 10000 की संख्या में इसके सदस्य एवं कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस 01 वर्ष के दौरान भारतीय मजदूर संघ ने संगठन के विस्तार एवं दूरदृष्टि तथा आर्थिक रूप मज़बूती हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये हैं।
मुख्य रूप से श्रमिक महासंपर्क अभियान, पंच परिवर्तन (पर्यावरण, स्वदेशी, कुटुंब, प्रबोधन, सामाजिक समरसता एवं नागरिक कर्तव्य) विषय पर व्याख्यान माला, युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।
आज भारतीय मजदूर संघ के साथ 6300 से भी अधिक ट्रेड यूनियन संलग्न हैं तथा 44 अखिल भारतीय औद्योगिक महासंघ पूरे देश में कार्यरत हैं। प्रत्येक प्रदेश में प्रदेश इकाई तथा प्रादेशिक कार्यालय तथा जिलों में जिला कार्यालय सक्रिय हैं। आज भारतीय मजदूर संघ का व्यापक विकासात्मक स्तर तक पहुँच चुका है।
भारतीय मजदूर संघ ने इन 70 वर्षों की यात्रा में जहाँ एक ओर श्रमिकों को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा की है एवं उन्हें उनका उचित वेतन, भत्ता, बोनस, प्रमोशन आदि का अधिकार दिलाने का कार्य किया है, तो वहीं दूसरी ओर राष्ट्र ही सर्वोपरि की संकल्पना को साकार करते हुए कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को भी प्रबल जागरण करने का काम बाख़ूबी किया है।
भारतीय मजदूर संघ ने G-20 के समय लेबर–20 (L-20) की अध्यक्षता की थी। जिसमें विश्व के बड़े श्रमिक संगठन एवं सभी देशों के श्रम मंत्री, भारत पधारे थे, जो वसुधैव कुटुंबकम की भावना को साकार करता है।
________