Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारतीय पुरुष टीम ने टोक्यो ओलिम्पिक के लिए क्वालिफाई किया, रूस को 11-3 के एग्रीगेट से हराया

0
174

  • भारतीय खिलाड़ियों ने रूस के खिलाफ दूसरा मैच 7-1 से जीता, पहले मैच में उसे 4-2 से हराया था
  • भारतीय टीम के लिए आकाशदीप सिंह और रुपिंदर पाल सिंह ने दो-दो गोल किए
  • इससे पहले भारतीय महिला टीम ने अमेरिका पर एग्रीगेट में 6-5 से जीत दर्ज कर ओलिम्पिक का टिकट कटाया

Dainik Bhaskar

Nov 02, 2019, 10:35 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय पुरुष टीम ने शुक्रवार को रूस पर 11-3 के एग्रीगेट से जीत दर्ज कर टोक्यो ओलिम्पिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। भुवनेश्वर में रूस के खिलाफ शुक्रवार को पहले लेग के मैच में भारतीय टीम को 4-2 से जीत मिली थी। वहीं, आज खेले गए दूसरे लेग के मुकाबले में टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए रूस को 7-1 के भारी अंतर से हरा दिया। यह 21वीं बार है जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलिम्पिक में खेलेगी। सिर्फ 2008 में ही टीम बीजिंग ओलिम्पिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। 

भारत ने 17वें मिनट में पहला गोल किया

मैच के पहले ही मिनट में अलेक्सेई सोबोलेव्सकी ने गोल कर रूस को भारत पर बढ़त दिला दी। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने रूस को कोई मौका नहीं दिया। 17वें मिनट में ललित उपाध्याय ने टीम के लिए पहला गोल किया। इसके बाद आकाशदीप सिंह ने 23वें और 29वें मिनट में गोल कर टीम को हाफटाइम से पहले स्कोर 3-1 कर दिया। 

हाफटाइम के बाद नीलकंठ शर्मा ने 47वें मिनट में चौथा गोल किया। वहीं ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह ने लगातार मौकों पर 48वें और 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। भारतीय टीम का सातवां और आखिरी गोल रोहिदास की स्टिक से आया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। 

महिला टीम को भी मिला ओलिम्पिक का टिकट

इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी अमेरिका को 6-5 के एग्रीगेट स्कोर से हराकर ओलिम्पिक का टिकट कटाया। रानी रामपाल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अमेरिका के खिलाफ पहले लेग का मैच अमेरिका को 5-1 से हराया था। जबकि आज हुए दूसरे मैच में अमेरिका ने भारत को 4-1 से हराया। इस लिहाज से दोनों मैचों के कुल योग में भारत अमेरिका से 6-5 से आगे रहा। 

कप्तान रानी रामपाल के गोल से क्वालिफाई हुई भारतीय टीम

भारत के लिए दूसरे मैच में एकमात्र गोल कप्तान रानी रामपाल ने 49वें मिनट में किया। इससे पहले फर्स्ट हाफ में अमेरिकी टीम भारत के खिलाफ 4 गोल कर चुकी थी। अमांडा मैगेडैन ने टीम के लिए पहला गोल 5वें मिनट में किया। इसके बाद कैथलीन शार्की ने 14वें मिनट में, एलिसा पार्कर ने 20वें और मैगडेन ने 28वें मिनट में फिर गोल किया। हालांकि, रानी के एक गोल की बदौलत भारतीय टीम अगले साल होने वाले ओलिम्पिक के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रही।