Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन नी बद्दी में आईटी प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी के माध्यम से घर-घर तक हिमाचल सरकार एवं केंद्र सरकार की जन कल्याण योजनाओं एवं सरकारों की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करेगा।

0
281

चंडीगढ़ 1 मार्च,2021 : भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन नी बद्दी में आईटी प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी के माध्यम से घर-घर तक हिमाचल सरकार एवं केंद्र सरकार की जन कल्याण योजनाओं एवं सरकारों की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रही है उसका भाजपा इसी माध्यम से मुंह तोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आईटी का अच्छा कार्य चल रहा है इसमें हमें और सक्रिय होने की आवश्यकता है आज का युग आईटी एवं सोशल मीडिया का युग है अगर हमें राजनीति में घर-घर तक पहुंचना है , तो हमें इन आधुनिक माध्यमों का पूर्ण उपयोग करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता एवं नेता सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहुंच जनता तक ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का प्रयास करेगा इसमें फेसबुक, टि्वटर ,इंस्टाग्राम, नमो ऐप जैसे सभी सोशल मीडिया माध्यमों का सकारात्मक प्रयोग किया जाएगा।
उन्होंने सभी आईटी योद्धाओं को टिप्स देते हुए कहा कि आने वाला 2022 का चुनाव धरातल पर लड़ा जाएगा पर इसमें आईटी का बड़ा योगदान रहने वाला है , जिस प्रकार से कोविड-19 संकटकाल में केवल मात्र भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल था जिसने पूरे भारत में आईटी के माध्यम से कार्य किया और हिमाचल में मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को जीवित रखा।
उन्होंने बताया कि हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण करेंगे जिससे सूचना आदान-प्रदान हो सकेगी इससे संगठन और ज्यादा मजबूत होगा।