बाल दिवस और वातावरण संरक्षण
वीएलसीसी इंस्टीट्यूट के प्रांगण में मनाया गया बाल दिवस
वीएलसीसी इंस्टीट्यूट सेक्टर 34 में एनए कल्चरल सोसाइटी द्वारा बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी छात्रों को एक-एक पौधा दिया गया, जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी छात्रों की है। यह आयोजन छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का एक प्रयास है।
कार्यक्रम में छात्रों ने डांस और सिंगिंग की प्रस्तुति दी। वीएलसीसी इंस्टीट्यूट की हेड दीपिका ठाकुर ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। सोसाइटी के फाउंडर प्रेसिडेंट निखार आनंद मिड्डा ने सभी को बाल दिवस की बधाई दी।




















