Dainik Bhaskar
May 27, 2019, 06:30 AM IST
- सीसीटीवी में कैद घटना से पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया
मोगा . निहाल सिंह वाला में शुक्रवार शाम शैलर के मुनीम की बाइक की डिग्गी से जिन 3 नाबालिग लड़कों ने 3 लाख रुपए चुराए थे, दरअसल वे बाइक से पेट्रोल चोरी करने आए थे। डिग्गी खोलने पर 3 लाख रुपए मिले तो लेकर भाग गए। चोरी की ये घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ। यही नहीं तीनों नाबालिगों ने उस राशी में से 28 हजार के 3 नए मोबाइल फोन खरीद लिए और कुछ राशि उन्होंने खर्च कर दी। पुलिस को 3 लाख में से 2.44 लाख की राशि ही रिकवर हुई। रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर फरीदकोट स्थित जुवेनाइल जेल में भेज दिया है।
डीएसपी निहाल सिंह वाला गुरदेव सिंह ने बताया कि 24 मई की दोपहर को शैलर में काम करने वाले मुनीम के बाइक की डिग्गी से चोरी हुए तीन लाख रुपए के मामले को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इसके तहत चोरी वाले स्थान से लेकर आप-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों की उम्र 12 से 14 साल के बीच है।
शैलर के मुनीम ने बाइक की किट में रखे थे पैसे : पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों नाबालिग आरोपी मोटरसाइकिल से पेट्रोल चोरी करने के लिए आए थे। लेकिन उन्होंने मोटरसाइकिल का बाक्स खोला तो अंदर रखी किट बाहर निकाली और उसमें रुपए देखकर तीनों किट लेकर फरार हो गए थे। मुनीम द्वारा पुलिस को सूचित करने पर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो मामला ट्रेस हो गया।
‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}


















