Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

फैन ने पुराने मोबाइल और तार से विराट की तस्वीर बनाई, बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया

0
249

  • फैन राहुल पारिख ने तस्वीर को विराट को गिफ्ट की, उन्होंने उस पर ऑटोग्राफ दिया
  • राहुल ने इस पोर्ट्रेट को तीन दिन में बनाया, कहा- मैंने सोचा नहीं था कि उनसे मुलाकात होगी

Dainik Bhaskar

Jan 06, 2020, 09:04 AM IST

खेल डेस्क. गुवाहाटी में रविवार को विराट कोहली को अपने एक फैन से बेहद खास गिफ्ट मिला। फैन ने विराट को पुराने मोबाइल फोन की मदद से बनी उनकी तस्वीर गिफ्ट की। इसे देख विराट बेहद खुश हो गए और शुक्रिया कहा। फोटो पर एक मैसेज भी लिखा। इस मुलाकात का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।

भारतीय कप्तान को खास उपहार देने वाले फैन का नाम राहुल पारिख है, जो कि गुवाहाटी के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि विराट से मिलकर उसकी धड़कनें काफी बढ़ गई थीं। राहुल के मुताबिक, इस पोर्ट्रेट को बनाने में उन्हें तीन दिन लगे।

वायर्स और पेपर पिन्स से बनाई तस्वीर 

राहुल ने बताया, ‘मैंने विराट सर का ये पोर्ट्रेट पुराने मोबाइल फोन्स का इस्तेमाल करते हुए बनाया है। बस इसमें वायर्स और पेपर पिन्स लगाई हैं, ये पूरा स्क्रैप से बना है। इसे बनाने में मुझे तीन दिन और तीन रातें लगीं। विराट सर को ये बहुत अच्छा लगा और उन्होंने मुझे इस पर ऑटोग्राफ भी दिया। मुझे बहुत खुशी है।’

विराट से मिलने के बारे में नहीं सोचा था

राहुल ने बताया, ‘उनसे (विराट) मिलकर मेरी धड़कनें काफी बढ़ गई थीं। मैंने पहली बार उन्हें इतने करीब से देखा।’ उन्होंने बताया कि ये मोबाइल फोन वाला आर्ट वर्क सिर्फ मैं ही कर रहा हूं, इसलिए मेरा नाम इंडियाज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आया है। मैं चाहता हूं कि गिनीज बुक में मेरा नाम आए। विराट सर से मिलने के बारे में मैंने पहले कभी नहीं सोचा था।