Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पारंपरिक ड्रेस में पंजाबी बाेलियां गाकर, गिद्दा डाल मनाई तीज चण्डीगढ़ डार्लिंग क्लब ने किया तीज स्वैग- 2023 का आयोजन  

0
262
चण्डीगढ़ : हरियाली तीज का सेलिब्रेशन तीज स्वैग- 2023 नाम से होटल एल्टियस में हुआ। इसे आर्गेनाइज किया चण्डीगढ़ डार्लिंग क्लब की सदस्य व सोशलाइट मीनाक्षी जुनेजा और मंजीत सिद्धू ने। इस इवेंट में सौ से ज्यादा महिलाएं ट्रेडिशनल ड्रेस में पहुंची। उन्होंने डीजे के म्यूजिक पर जमकर डांस किया, कई गेम्स खेली। कई पंजाबी बाेलियां बाेली और गिद्दा भी डाला। इसमें खासतौर पर मेंटलिस्ट अभय पहुंचे। उन्होंने महिलाओं का माइंड रीड करके उन्हें सरप्राइज किया। इस तीज सेलिब्रेशन के आखिर में हरजोत कौर तीज क्वीन बनीं। राधिका छाबड़ा को डायमंड सेट और परमजीत को आमृपाली से नवाजा गया। इसके अलावा बेस्ट स्टाइल, बेस्ट आउटफिट, ब्यूटीफुल सोल, बेस्ट वॉक जैसे टाइटल से भी  पार्टिसिपेंट को नवाजा गया।