Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

परिवार पहचान-पत्र के बारे में आयोजित की गई बैठकें – उपायुक्त निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र के चारों जोनों में आयोजित हुई बैठकें

0
367

परिवार पहचान-पत्र के बारे में आयोजित की गई बैठकें
– उपायुक्त निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र के चारों जोनों में आयोजित हुई बैठकें

गुरूग्राम, 15 दिसम्बर। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में वीरवार को नगर निगम के चारों जोनों के कर्मचारियों के लिए परिवार पहचान पत्र को लेकर विशेष बैठकों का आयोजन किया गया। ये बैठकें जोन-1 व जोन-2 के लिए सामुदायिक केन्द्र सैक्टर-4 में तथा जोन-3 व जोन-4 के लिए सामुदायिक केन्द्र सैक्टर-45 में आयोजित की गई, जिनमें शिक्षकों, सीएएसी ऑपरेटरों, निगम के सफाई कर्मियों, सुपरवाईजरों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, सरपंचों व निवर्तमान पार्षदों को परिवार पहचान पत्र के लिए लगाए जाने वाले शिविरों के बारे में जानकारी दी गई तथा शुक्रवार, शनिवार व रविवार को लगने वाले शिविरों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान और डाटा सत्यापन के लिए जिले में लगातार तीन दिनों तक शिविर लगाए जाएंगे। नागरिक संसाधन सूचना विभाग, और हरियाणा परिवार नियोजन प्राधिकरण की ओर से लगाए जाने वाले ये शिविर शुक्रवार से शुरू होंगे तथा शनिवार व रविवार को भी जारी रहेंगे। इन शिविरों में परिवार पहचार पत्र के डाटा से संबंधित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। निगम क्षेत्र में वार्ड वाईज विभिन्न स्थानों पर ये शिविर आयोजित होंगे। शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र में सूचनाओं को सही करवाने, मैप किए गए नागरिकों तथा परिवारों के डाटा को कैप्चर करने, सत्यापन की स्थिति, दिव्यांग प्रमाण पत्र अपलोड करने, आय को छोडक़र पीपीपी डेटा में अन्य सुधार, प्रदेश में रहने वाले परिवारों का पंजीकरण और नॉट ट्रेसेबल के रूप में चिन्हित परिवारों के सत्यापन आदि का कार्य होगा।

बैठक में उपायुक्त के साथ अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, नगर निगम गुरूग्राम के संयुक्त आयुक्त अखिलेश कुमार यादव, विजय यादव, सतीश यादव व सुमित कुमार उपस्थित थे।
0 0 0