Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पट्टी में आरएमपी डाक्टरों के क्लीनिक पर छापे

0
342

Amritsar News – झोलाछाप डाॅक्टरों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सेहत विभाग ने भी झोलाछापों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू की दी है।…

Bhaskar News Network

Jul 03, 2019, 08:50 AM IST

झोलाछाप डाॅक्टरों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सेहत विभाग ने भी झोलाछापों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू की दी है। इसी के चलते मंगलवार को सेहत विभाग की तरफ से कस्बा पट्टी के अलग-अलग हिस्सों में आरएमपी डाक्टरों के क्लीनिक पर छापेमारी की। यहां पर सेहत विभाग की तरफ से क्लीनिक के रिकार्ड को चेक किया गया। वहां पर मौजूद दवाइयों की चेकिंग की गई। इस दौरान कई झोलाछाप अपने क्लीनिक बंद करके ही फरार हो गए। रेड टीम में शामिल एसएमओ डाॅ. पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि सिविल सर्जन डाॅ. अनूप कुमार की तरफ से रेड के लिए टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस रेड में डाक्टरों की डिग्री के साथ-साथ क्लीनिक की भी चेकिंग की जा रही है। शिकायतें मिल रही थी कि कई लोग बिना डिग्री के काम कर रहे हैं और कई एनडीपीएस से संबंधित दवाई यां भी दे रहे हैं। इस दौरान डाॅ. पवन कुमार ने आरएमपी डाॅक्टरों को हिदायत दी कि वह मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न करे । इस टीम में डा. रजिन्दर कुमार, डाॅ. किशन कुमार, अंग्रेज सिंह औलख, रवीन्द्र सिंह, हरपाल सिंह, प्रितपाल सिंह, मनजीत राय, तरसेम सिंह, अरविन्दर सिंह आदि शामिल थे।

आरएमपी क्लीनिक में चेकिंग करती सेहत विभाग की टीम। -भास्कर

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}