पंचकूला से राइड ऑन थ्रोटल बाइकर ग्रुप के द्वारा “आखरी छोर तक” राइड का आयोजन किया है ग्रुप के फाउंडर श्री मनोज वर्मा, श्री रजनीश चंद्र त्रिखा,श्री अरुण महाजन ने बताया कि यह राइड 25 मार्च से श्री शिर्डी साईं सेवा समाज पंचकूला द्वारा सेक्टर 5 पंचकूला से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे इस राइड में उनके इलावा श्री मनोरंजन चोपड़ा श्री प्रणव शर्मा, मिलिंद ‘मनु’ श्री सागर आदि सदस्य होंगे कोई भी व्यक्ति चीयर्स करने के लिए इस आयोजन में शामिल हो सकता है।गांव माणा जो कि भारत का आखिरी गांव माना जाता है और श्री बद्रीनाथ जी के साथ लगता है तक एक खूबसूरत संदेश को लेकर आयोजित हो रही इस राइड में जिसमें ट्राइसिटी के आठ जाबांज बाइकर अपनी पृथ्वी को प्रदूषण से बचाएं वातावरण को स्वच्छ बनाएं आने वाले अपने नस्लों को एक स्वच्छ और साफ वातावरण दें इस संदेश के साथ निकलेंगे ।पिछले वर्ष कोरोना काल में लोक डाउन के दौरान प्रकृति सड़कों पर आ गई थी वातावरण बिल्कुल प्रदूषण रहित था और अन्य बीमारियां ना के बराबर थी और उसी वातावरण से प्रेरणा लेते हुए यह पूरे समाज को बताना चाहते हैं कि हम वैसे भी अच्छी तरह से जी सकते हैं यदि हम अपनी जरूरतों को थोड़ा सा कम कर ले व्यर्थ में हम पॉलिथीन का इस्तेमाल ना करें हम पैदल या साइकिल के द्वारा भी अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर सकते हैं ज्यादा कार का इस्तेमाल ना करें जब जब भी कहीं आप बाहर जाते हैं तो इस बात का ख्याल रखें की कूड़ा- करकट ना फेंके पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करें नॉइस प्रदूषण ना करें अपने देश के खूबसूरत पहाड़ ,नदियां व झरनों को स्वच्छ रहने दे अपने देश को जो कि विश्व में सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है सुंदर और स्वच्छ बनाएं और पूरे विश्व के पर्यटक खूबसूरत वादियों को देखने यहां आए इसलिए सभी इस पावन कार्य में सहयोग करे यह पूरा भारत वर्ष अपना घर है इसका ध्यान ठीक वैसे ही रखें जैसे हम अपने घर का रखते हैं और जब तक पूरी तरह से वैक्सीन नहीं लग जाती तब तक कोरोना के बचाव से सावधानी बरतें प्रशासन द्वारा सभी नियमों का पालन करें।





















