Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नशे के लिए बॉक्सिंग का नेशनल प्लेयर बना लुटेरा, दो साथियों समेत पकड़ा गया

0
322

लुधियाना। नशे की पूर्ति के लिए बॉक्सिंग का करियर छोड़कर लूटपाट, हत्या और डकैती जैसी वारदातें करने वाले पीटर गैंग के सरगना शहीद करनैल सिंह नगर निवासी राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी दविंदर सिंह उर्फ पीटर को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों पीटर व उसके दो साथियों नरिंदर उर्फ निंदी और कुरुक्षेत्र निवासी प्रभदीप सिंह से दो पिस्तौल, कारतूस, चाकू और दो बाइक बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई और मामले सामने आने की संभावना है।
सीआइए इंचार्ज प्रेम सिंह ने बताया कि वीरवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि संजय गांधी कॉलोनी इलाके के नजदीक आरोपी घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर बीसीएम स्कूल के पास रेड की गई, जहां से तीनों आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान सरगना पीटर ने बताया कि उसने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से  ग्रेजुएशन पूरी की थी। इस दौरान वह बॉक्सिंग खेलता था, जिसमें वह नेशनल लेवल का प्लेयर पर था। उसने नशा करना शुरू कर दिया। ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद उसने कोई काम नहीं किया। इस दौरान बाकी के दोनों आरोपी उसके दोस्त बन गए। उन्होंने नशे की पूर्ति के लिये पंजाब में वारदातें करनी शुरू कर दीं। इसमें हत्या, डकैती, लूट व हत्या की कोशिश जैसी कई वारदातें शामिल हैं।
पुलिस की बड़ी सफलता
पीटर का पकड़ा जाना पुलिस के लिए बड़ी सफलता से कम नहीं है, क्योंकि उसने अब तक 14 वारदातें की हैं, लेकिन एक में भी वह पुलिस के हत्थे चढ़ नहीं पाया था। इसके अलावा उसके साथी दीपू व निंदी ने 20 से 25 वारदातें की हैं, जो जेल की हवा खा चुके हैं।
कोई बन जाता था गार्ड, कोई भाग जाता था विदेश
आरोपी पंजाब के अलग-अलग जिलों में वारदातें करते रहते थे। वारदात के बाद वे अपना ठिकाना बदल देते थे। पीटर पंजाब से बाहर दूसरे राज्य में, दीपू हरियाणा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर लेता और निंदी विदेश निकल जाता था। ऐसे में वो पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाते थे।
कई गैंग से हो चुका है विवाद 
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी गैैंगस्टर प्रवृति के हैं। पंजाब के अलग-अलग जिलों में कई गैैंग के साथ उनका झगड़ा भी हो चुका है,। जिसमें क्रॉस फायङ्क्षरग भी हुई थी। इसके अलावा बरनाला, बठिंडा, होशियारपुर, जालंधर, मोगा समेत कई जिलों में उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं।