Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जगनूर सिंह बने ओयो के वीपी व रीजन हैड

0
201

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। जगनूर सिंह को ओयो होटल्स एंड होम्स का वीपी व रीजन हेड फ्रैंचाइज़ -नॉर्थ एंड ईस्ट बनाया गया है। अपनी नई भूमिका में जगनूर फ्रेंचाइज़ बिजऩेस के लिए उत्तर और पूर्व क्षेत्रों के लिए पी एंड एल की जि़म्मेदारी संभालेंगे।अपनी पदोन्नति पर जगनूर सिंह ने कहा, ओयो में हमें हमेशा न केवल बिजऩेस के लिए ही नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर हॉस्पिटैलिटी लैंडस्केप पर एक स्थायी प्रभाव बनाने के लिए निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन दिया गया है। 2020 एक चुनौतीपूर्ण वर्ष था, लेकिन हमने ओयो में काफी रेसिलेन्स दिखाया है और इस संकट से बाहर आने के लिए मिलकर काम किया है। अपनी नई भूमिका में, मैं फ्रैंचाइज़ी व्यवसाय को बढ़ाने और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित हूं। जगनूर ने बिजनेस हेड के रूप में ओयो के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी और बाद में ईस्ट के लिए रीजन हेड की भूमिका निभाई। इस मौक़े पर ओयो इंडिया और साउथ एशिया के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, रोहित कपूर ने कहा, ओयो जैसे योग्यता संचालित संगठन के साथ काम करना और विभिन्न प्रतिभाशाली लीडरशिप के साथ टीम को बढ़ाने के लिए उत्सुक है। वहीं जगनूर और अन्य लीडरों की पदोन्नति इस दिशा में एक और कदम है।