Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़, 16 अगस्त – हरियाणा केे राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन हरियाणा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री व जन-जन के प्रिय नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर फूलमाला अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

0
337

चंडीगढ़, 16 अगस्त – हरियाणा केे राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन हरियाणा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री व जन-जन के प्रिय नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर फूलमाला अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने श्री अटल बिहारी वाजपेयी के गौरव में जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक सच्चे देशभक्त एवं सच्चे राष्ट्रवादी नेता तथा एक आदर्श स्टेटसमैन थे। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि वे इसके साथ-साथ हिन्दी कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता के रूप में भी जाने जाते थे।
राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी सरकार के सभी समयकाल के दौरान अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने  देश में ग्रामीण विकास, अनुसंधान और सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ गांव स्तर पर सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने में वाजपेयी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वाजपेयी जी ने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश में सड़क सुविधाओं को मजबूत करते हुए फोर-लेन सड़कों की शुरूआत की थी।
उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने देश में दूरभाष सेवा, वायुसेवा बढ़ाने व गांव में रह रहे किसानों व मेहनतकश लोगों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल व सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की व्यवस्था की। वाजपेयी जी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को देश की जनता आज भी याद करती है। श्री वाजपेयी ने पोखरण परमाणु परीक्षण करवाकर देश को सामरिक क्षेत्र में सुदृढ़ करने का काम किया। वाजपेयी जी के नेतृृत्व में देश के सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विजय पताका फहराकर राष्ट्र और जवानों का गौरव बढ़ाया।
श्री दत्तात्रेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण मित्रता के सम्बन्ध गठन करने का सिलसिला जारी किया था जोकि अपने आप में बेमिसाल है। वाजपेयी जी के कार्यकाल में ही भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सपै्रस चलाई गई और दिल्ली व लाहौर के बीच बस सेवा भी शुरू की गई थी।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे वाजपेयी जी के आदर्शमयी व संघर्षशील जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ-साथ देश में शान्ति, सद्भाव व भाईचारे को मजबूत करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए कार्य करें।
कैप्शन-1- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय देश के पूर्व प्रधानमंत्री व जन-जन के नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। इस दौरान उनके साथ उनके सचिव श्री अतुल द्विवेदी व एडीसी (एम) श्री मोहन कृष्णा भी उपस्थित रहे।