Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में गूगा मंदिर में लगाया लंगर

0
259

Ferozepur News – गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में गूगा मंदिर में लगाया लंगर भास्कर न्यूज | जीरा शिव आश्रम गूगा मंदिर के प्रधान…

Bhaskar News Network

Oct 29, 2019, 08:41 AM IST

गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में गूगा मंदिर में लगाया लंगर

भास्कर न्यूज | जीरा

शिव आश्रम गूगा मंदिर के प्रधान सुभाष गुप्ता की अध्यक्षता में बहुत ही श्रद्धा और उत्साह से गोवर्धन पूजा की गई। गोवर्धन पूजा में मधू गुप्ता, डॉ. दीप गगन गुप्ता, भव्या गुप्ता व परिवार ने जजमान के रूप में पूजा करवाई। पंडित भूपेंदर नाथ शर्मा ने गोवर्धन पूजा का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि इंद्र देवता के नाराज हो जाने से मूसलाधार वर्षा शुरू हो गई थी। श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर लोगों को सुरक्षा दी थी और उन्होंने गोवर्धन की पूजा करने को कहा था। तब से आज तक लोग दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा करते आ रहे हैं। पूजा के बाद पंडितों को खाना खिलाकर पूड़ी, सब्जी, कढ़ी, चावल, खीर का अटूट भंडारा वितरित किया गया। इस मौके यश पाल पटवारी, राजेंद्र बंसीवाल, राजरानी, सुमन बंसीवाल आदि ने पूर्ण सहयोग दिया।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}