Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गैंगरेप पर किरन खेर के बयान से गरमाया माहौल, कहा- युवती को आटो में नहीं था बैठना

0
246

चंडीगढ़। शहर में एक युवती से आटो चालक व उसमें सवार दो लोगों द्वारा गैंगरेप करने के मामले में सांसद किरन खैर द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेता व पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने तीखी टिप्पणी की है। बंसल ने कहा कि किरन खैर की यह टिप्पणी गैरजिम्मेदाराना है। वह शहर को लड़कियों के लिए सुरक्षित बनाने के बजाय उन्हें नसीहत दे रही हैं।
बता दें, किरन खैर ने गत दिवस यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि चंडीगढ़ की आबादी बढ़ने से कई तरह की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। समय वैसा नहीं रहा है, अब लड़कियों को भी ध्यान रखना चाहिए कि जिस ऑटो में तीन लड़के बैठे हुए हुए हैं, उसमें नहीं बैठना चाहिए। कॉमेंटबाजी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह समस्या अबकी नहीं है, यह पहले भी होती थी।
किरन खैर ने कहा कि वह जब मुंबई में टैक्सी में बैठती थी तो अपने किसी नजदीकी जो जरूर टैक्सी का नंबर दे देतीं थीं। लड़कियों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए यह जरूर करना चाहिए।
किरन खैर के बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए बंसल ने कहा, वह हैरत में हैं कि किरन एेसा बयान कैसे दे सकती हैं। वह गैंगरेप जैसे गंभीर मामले को बेहद हल्के में ले रही हैं। उन्हें तो यह बताना चाहिए कि चंडीगढ़ को महिलाओं के लिए कैसे सुरक्षित बनाएंगे।

 BJP MP Kirron Kher says ‘she (Chandigarh rape victim) should not have boarded the auto rickshaw when she saw three men sitting in it’ (29.11.17) pic.twitter.com/Daqe95rTIO
I am amazed how she gave such a statement, It seems like a light take on a serious matter. She instead needed to tell how she is going to make Chandigarh a safer place for women.: Pawan Kumar Bansal, Congress, on Kirron Kher’s statement on Chandigarh rape case pic.twitter.com/sgG5Eq6IMM