Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गला-सड़ा गेहूं उपलब्ध करवा कर गरीब लोगों की गरीबी का मजाक उड़ाया गया है।

0
129

पंचकूला 26 अगस्त- हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 18-19 अगस्त को अन्नपूर्णा उत्सव के नाम पर प्रदेश के गरीब  राशनकार्ड धारकों को राशन डिपूओ के माध्यम से  गला-सड़ा गेहूं उपलब्ध करवा कर गरीब लोगों की गरीबी का मजाक उड़ाया गया है। इस की जितनी भी भर्तसना की जाए वह कम है। भाजपा गरीबों को अनाज उपलब्ध करवाने के नाम पर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।                      ‌                               श्री चन्द्र मोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों के प्रति ‌कितनी असंवेदनहीन है।  इसे लोगों के हितों से कोई सरोकार नहीं है इसे तो सरोकार है,प्रचार के माध्यम से झूठी वाहवाही लूटना। आपदा में भी अवसर की तलाश करना भाजपा से सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के नाम पर ग़रीबों की गरीबी का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। वह क्षम्य है।                                       ‌                    ‌  उन्होंने कहा कि इस योजना में टैक्स अदा करने वाले लोगों के पैसे का अपना नाम चमकाने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उप- मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर कर  थैले में दिया जा रहा है। गरीबों को दिया जाने वाला 5 किलो ग्राम गेहूं  थैले की कीमत समेत लगभग 50 रुपए किलो के हिसाब से लागत आएगी और इसकी विशेषता यह है कि गेहूं से ज्यादा उस थैले की कीमत है, जिसमें  गेहूं  उपलब्ध करवाया जा रहा है।                          ‌          श्री चन्द्र मोहन ने कहा की ‌भृष्टाचार के इस खेल में छोटी मछलियों को फंसाया जा रहा है। जो गला-सड़ा और बूदबु वाला गेंहू सोनीपत,कैथल और यहां तक कि मुख्यमंत्री के गृह जिले करनाल में भी सप्लाई किया गया है और सच्चाई को छिपाने के लिए ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उच्च अधिकारियों को बचाने के लिए ही  कैथल, सोनीपत और करनाल जिलों के खाद्य और आपूर्ति विभाग के तीन निरीक्षकों को निलंबित करके इस घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया है।                                                     ‌                   श्री चन्द्र मोहन ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता को समझते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाकर गरीबों की जिंदगी ‌से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को बेनकाब किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार से इस मामले में न्याय की कोई उम्मीद नहीं है और अब तक जितने भी घोटाले इस सरकार में हुए हैं उन सभी को दबा दिया गया है।                               ‌‌     उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर इन सभी घोटालों की जांच करवाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी ताकि प्रदेश के भोले-भाले लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखलाया जा सके।