
यमुनानगर | चोरों ने सूने घर में चोरी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंगा नगर काॅलोनी निवासी बिहारी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने उसके घर में चोरी की। उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 20 हजार रुपए व आभूषण गायब मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।