कौंसलर बुटेरला द्वारा सेक्टर 41बी स्थित मैडीसिनल पार्क में ओपन एयर जिंम का उद्घाटन
चंडीगढ़, 13 अगस्त ( ):
चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 10 से अकाली कौंसलर हरदीप सिंह बुटेरला के प्रयासों से वार्ड अधीन आते क्षेत्र सेक्टर 41बी के कोठी नंबर 1043 के सामने स्थित मैडीसिनल पार्क में ओपन एयर जिंम स्थापित किया गया जिस का उद्घाटन आज बुटेरला द्वारा वार्ड निवासियों की हाजिरी में किया गया।
कौंसलर बुटेरला ने इस मौके जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड के अधीन आते क्षेत्र में 15 लाख रुपये की लागत से कुल 8 जिंम स्थापित किये जाने हैं जिन में से एक जिंम पहले सेक्टर 41ए की कोठी नंबर 450 के सामने वाले पार्क में लगाया जा चुका है तथा आज इस दूसरे जिंम का उद0्घाटन किया गया है। बुटेरला ने लोगों को अपील की कि पार्क में स्थापित किये जा रहे इन जिंमों का अधिक से अधिक फायदा उठायें।
इस मौके वार्ड वासियों में धनवंत सिंह, सतपाल सिंह, सुरिन्द्रपाल सिंह, पवन कुमार आदि ने पार्क में जिंम स्थापित करने के लिए धन्यवाद किया तथा कहा कि इस जिंम से पार्क में सैर करने वाले आने वाले लोगों को दोहरा फायदा मिलेगा जो कि सैर के साथ-साथ खुले आस्मान के नीचे पार्क में लगाई गई इन मशीनों से शरीर को फिट्ट रखा जा सकेगा।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















