Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 11 हजार रन पूरे, धोनी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

0
242

  • कोहली के 169 मैच में 11025 रन, धोनी ने 332 मैच में 11207 रन बनाए थे
  • कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 में 17 गेंद की पारी में 26 रन बनाए

Dainik Bhaskar

Jan 11, 2020, 08:40 AM IST

खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पुणे में खेले गए तीसरे टी-20 में एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 11 हजार रन पूरे कर लिए। कोहली इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के छठे कप्तान हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। कोहली के 169 मैच के 196 पारियों में 11025 रन हो गए। धोनी ने 332 मैच के 330 पारियों में 11207 रन बनाए थे।

कोहली को 11 हजार रन पूरा करने के लिए एक रन बनाना था। उन्होंने 13वें ओवर में सनदकन की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर इस लिस्ट में अपना नाम जोड़ा। कोहली ने इस पारी में 17 गेंद पर 26 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.94 रहा।

पोंटिंग के नाम कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन
ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंंग कप्तान के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 324 मैच की 376 पारियों में 15440 रन बनाए थे। इस दौरान पोंटिंग ने 41 शतक और 88 अर्धशतक लगाए। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ हैं। उन्होंने 286 मैच की 368 पारियों में 14878 रन बनाए। इस दौरान 33 शतक और 77 अर्धशतक लगाए।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

खिलाड़ी देश मैच पारी रन
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 324 376 15440
ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 286 368 14878
स्टीफेन फ्लेमिंग न्यूजीलैंड 303 348 11561
महेंद्र सिंह धोनी भारत 332 330 11207
एलेन बॉर्डर ऑस्ट्रेलिया 271 319 11062
विराट कोहली भारत 169 196 11025