Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कार में सोते हुए हिना ने निकाली कान्स की थकान, बॉयफ्रेंड ने शेयर किया स्लीपिंग ब्यूटी का वीडियो

0
278

बॉलीवुड डेस्क. हिना खान ने 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। फ्रांस में हुए इस समारोह में हिना 3-4 दिन लगातार बिजी रहीं। इसके तुरंत बाद वो बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ मिलान के लिए रवाना हो गईं हैं। लगातार काम और सफर से हिना काफी थक गईं। कार में सोती हुई हिना का वीडियो रॉकी ने शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में रॉकी ने लिखा- ‘माई स्लीपिंग ब्यूटी।’

 

हिना ने भी शेयर किया वीडियो

रॉकी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वहीं हिना ने भी इसे शेयर करते हुए लिखा- ‘ही ही ही ही…नॉटी बॉय’। वीडियों में हिना कार में सोती हुई नजर आ रहीं है। पेरिस में कान्स समारोह में शामिल होने के बाद अब हिना रिलेक्स करने और छुट्टियां मनाने के लिए बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ मिलान पहुंच गई हैं।

 

लाइन्स से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी डेब्यू

ये सफर वाकई हिना के लिए काफी थकान भरा होगा क्योंकि वो टीवी शो कौसोटी जिंदगी के 2 की शूटिंग खत्म कर सीधा कान्स के लिए रवाना हो गईं थीं। इसके बाद लगातार समारोह में व्यस्त रहीं। हिना जल्द ही फिल्म लाइन्स से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी फिल्म का पोस्टर कान्स में लॉन्च किया गया। कान्स में डेब्यू के साथ ही उनके रेड कार्पेट लुक्स को काफी पसंद किया गया। 

 

2 दिन रेड कार्पेट पर की शिरकत

हिना ने फेस्टिवल के दूसरे दिन यानी बुधवार (15 मई) को इंटरनेशनल डिजाइनर जायद नाकड़ के कलेक्शन का डीप नेक ग्रे गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया। अपने इस लुक के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ पीच कलर की लिपस्टिक लगाई थी। 18 मई को हिना ने एक बार फिर रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने मैटेलिक ग्रे गाउन पहना था।

 

23 मई को देखिए सबसे तेज चुनाव नतीजे भास्कर APP पर