Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कंगना की तारीफ न करने पर रंगोली ने तापसी को कहा- सस्ती कॉपी, अनुराग कश्यप ने दिया करारा जवाब

0
245

Dainik Bhaskar

Jul 04, 2019, 06:49 PM IST

बॉलीवुड डेस्क.  कंगना रनोट और राजकुमार राव स्टारर जजमेंटल है क्या का ट्रेलर 2 जुलाई को रिलीज हुआ। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और इसकी फैन्स के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स भी सराहना कर रहे हैं। पहले वरुण धवन ने ट्विटर पर ट्रेलर की तारीफ की और अब तापसी पन्नू ने भी ट्रेलर की तारीफ में एक ट्वीट की है लेकिन दोनों स्टार्स को कंगना की बहन रंगोली चंदेल के गुस्से का सामना कर पड़ रहा है। वरुण धवन से पंगा लेने के बाद अब रंगोली ने तापसी पर निशाना साधा है जिसके बाद उन्हें समझाने के लिए अनुराग कश्यप को आगे आना पड़ा।

तापसी ने की थी ट्रेलर की तारीफ: तापसी ने ट्विटर पर लिखा था-यह बहुत ही कूल दिख रहा है। पहले ही इस ट्रेलर से काफी उम्मीदें थीं और इसे देखने के बाद यह बेहतरीन लगा। तापसी ने जैसे ही ट्वीट किया, रंगोली ने उनपर कमेंट करते हुए लिखा-कुछ लोग कंगना को कॉपी करके ही अपनी दुकान चलाते हैं, मगर ध्यान दीजिए, वह कभी भी कंगना के काम या उनकी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए उनका नाम मेंशन नहीं करते। तापसी जी आपको उनकी सस्ती कॉपी बनना बंद कर देना चाहिए।

अनुराग कश्यप ने किया तापसी का बचाव: रंगोली के तीखे कमेंट्स देख अनुराग कश्यप ने रंगोली को रिप्लाई करते हुए लिखा-कम ऑन रंगोली, यह अब सीमा से बाहर जा रहा है, मैं नहीं जानता कि इसपर क्या कहूं। तापसी और आपकी बहन कंगना, मैंने दोनों के साथ काम किया है और आपकी बात मेरी समझ से परे है।  ट्रेलर की तारीफ करना मतलब उससे जुड़े हर पहलू की तारीफ करना होता है और इसमें कंगना भी शामिल हैं।